{"_id":"67ae514925b5e0d4d302e470","slug":"accused-builder-trapped-in-a-deal-to-buy-land-worth-rs-136-crore-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1076719-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1.36 करोड़ की जमीन खरीदने का सौदा कर आरोपी बिल्डर को जाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1.36 करोड़ की जमीन खरीदने का सौदा कर आरोपी बिल्डर को जाल में फंसाया
विज्ञापन
1.36 करोड़ की जमीन खरीदने का सौदा कर आरोपी बिल्डर को जाल में फंसाया
लखनऊ। एफडी कराने का झांसा देकर एकेटीयू से 120 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी मो. चांद उर्फ सनी जॉनसन को दुबई से बुलाने के लिए पुलिस ने कई महीने तक जाल बिछाया। उसकी एक जमीन को 1.36 करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा उसके साझेदारों से किया। एडवांस भी दिया। जब चांद रजिस्ट्री कराने पहुंचा तब पुलिस ने उसको दबोच लिया।
दरअसल चांद प्लाॅटिंग के साथ मकान बनाकर बेचने का काम करता था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि जब जानकारी हुई कि चांद दुबई भाग गया है तो उसको कैसे पकड़ा जाए, इसको लेकर योजना बनाई गई। उसके साझेदारों से संपर्क संपर्क किया गया। तेलीबाग स्थित एक जमीन खरीदने की बात कही गई। करीब 15 लाख रुपये एडवांस दिए गए। चूंकि लिखापढ़ी में चांद पार्टनर था, इसलिए रजिस्ट्री में उसकी मौजूदगी जरूरी थी। इसलिए उसके साझेदार ने ग्राहक बने पुलिसकर्मी की उससे बात कराई। वह लखनऊ आने को तैयार हो गया। जब आया तो गिरफ्तार किया गया।
तब भी खेल रहा था लुका-छिपी का खेल
लखनऊ लौटने के बाद भी चांद अंडरग्राउंड रहा। उसको आशंका थी कि वह पकड़ा जा सकता है। उसके साझेदार ने जब ये जानकारी ग्राहक बने पुलिसकर्मी को दी कि चांद आ गया तो पुलिस वालों ने किसी तरह उस मोबाइल नंबर को हासिल किया जो चांद इस्तेमाल कर रहा था। नंबर को ट्रेस कर उस तक टीम पहुंची।
विज्ञापन
शादी के लिए बदला धर्म
मो. चांद का असल नाम सनी जॉनसन है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड मुस्लिम है। इसलिए उसने अपना धर्म बदल लिया और मुस्लिम बन गया। तब उसने अपना नाम मोहम्मद चांद रखा।
खातों का विवरण जुटा रही पुलिस
पुलिस आरोपी चांद के बैंक खातों का विवरण जुटा रही है। कई खाते फ्रीज भी करवाए हैं। अब उसकी संपत्ति भी चिह्नित की जाएगी। जब आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी तो संपत्तियां कुर्क भी की जाएंगी।