{"_id":"688bce09f7d73338a9076e96","slug":"accused-arrested-for-stealing-money-from-atm-machine-lucknow-news-c-13-knp1002-1319150-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एटीएम मशीन से रकम उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एटीएम मशीन से रकम उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगा कर लोगों की रकम पार करने के आरोपी को मानकनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दस प्लास्टिक की पट्टियां, दो कटर, एक सफेद टेप, छह फेवीक्विक, पांच डेबिट कार्ड, दो पेचकस, एक मोबाइल और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष मानकनगर अजीत कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमेठी के जामो का रहने वाला रंजीत यादव है। रंजीत पर अमेठी और रायबरेली के थानों में हत्या व अन्य धाराओं में कुल 19 केस दर्ज हैं। आरोपी पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक बृहस्पतिवार को कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी श्रीराम त्रिपाठी ने मानकनगर थाने में केस दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले वह एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंस जाने पर श्रीराम घर चले गए। तभी उनके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का मेसेज आया था।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी रंजीत को मानकनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ बूथ के बाहर टहलता रहता था। किसी के न होने पर वे प्लास्टिक की पट्टियों के दोनों ओर फेवीक्विक लगा कर मशीन में लगा देते थे। साथ ही जहां कार्ड लगाते हैं वहां भी फेवीक्विक लगा देते थे। ग्राहक जब रकम निकालने आते तो उनके कार्ड मशीन में चिपक जाते थे और रकम भी नहीं निकलती थी। इस बीच आरोपी ग्राहकों का डेबिट पिन भी देख लेते थे। ट्रांजेक्शन न होने पर जब ग्राहक चले जाते तो आरोपी पिन डालकर रकम निकाल लेते थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि बब्लू व दिनेश की तलाश की जा रही है।