{"_id":"69bb168aa91d5bbd850cfd36","slug":"accused-arrested-for-stealing-after-spying-on-closed-houses-lucknow-news-c-13-lko1070-1650777-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Mar 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर में बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात कोे अंजाम देने वाले आरोपी संतोष कश्यप व एक किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास चोरी किए गए जेवर और रुपये मिले हैं। गिरोह के चार अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गोमतीनगर में कुछ दिनों से बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। कुछ वारदात में शामिल आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला था। फुटेज और सर्विलांस की मदद से बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने विनीतखंड सब्जी मंडी के पास से आरोपी गाजीपुर इस्माइलगंज निवासी संतोष और किशोर को पकड़ा। उनके पास 31 ग्राम सोने, दो किलो चांदी के जेवर और 2900 रुपये मिले। आरोपियों ने छह घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।
आरोपी संतोष मूल रूप से बाराबंकी रामपुर कटरा का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि संतोष के खिलाफ पहले से चोरी के छह और किशोर के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी में एक बैंक में चोरी का था इरादा
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग में तीन से चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं। ये लोग दिन में बंद घरों की रेकी करते हैं और रात में पकड़े गए किशोर की मदद से चिह्नित किए गए घरों में चोरी करते हैं। आरोपियों ने बारिश के दौरान बाराबंकी के ग्रामीण इलाके में बैंक में सेंध लगाकर चोरी की साजिश रची थी।