फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for raping a minor girl.

Lucknow News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a minor girl.
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में रहने वाली 11 साल की बालिका से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पिता की हत्या की धमकी देने के आरोपी मोनू कश्यप को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू बालिका के पिता का परिचित है। एक माह पहले आरोपी बालिका के घर पहुंचा। घर में उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिता की हत्या करने की धमकी दी। डर के चलते बालिका ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने कई बार इसी तरह बालिका के साथ गलत काम किया। अपने साथ हुई इस घटना से बालिका गुमसुम रहने लगी। पिता ने जब बेटी की यह हालत देखी तो उससे बातचीत की। बृहस्पतिवार को बालिका ने मोनू कश्यप की हरकत के बारे में उनको बताया। बेटी की बात सुनने के बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मोनू कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed