फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of fraud using forged documents

Lucknow News: जाली दस्तावेज के सहारे फर्जीवाड़े का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud using forged documents
लखनऊ। निगोहां के शहीद नगर कॉलोनी में रहने वाली जॉली अब्राहम ने देवर समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2017 में उनके दिवंगत पति अब्राहम मैनेथ ने एक एजुकेशनल सोसाइटी बनाई थी, जिसके तहत स्कूल का संचालन होता है। जॉली के मुताबिक संस्था में वह सचिव हैं, जबकि उनका बेटा एबी अब्राहम उपाध्यक्ष पद पर है। इसके पहले उनके पति संस्था के अध्यक्ष थे। आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर फिनि मैथूस ने अपने साथियों रोहित सिंह, रमेश कुमार उड़कुड़ी हरिनखेड़े, श्वेता शुक्ला, अनिल रोनाल्ड व अन्य के साथ मिलकर संस्था के जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स में शिकायत की। छानबीन के दौरान अगस्त 2026 में आरोपियों की समिति की सूची निरस्त कर दी गई। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर आरोपी पीड़िता के मानसरोवर योजना स्थित घर में घुस गए और गाली गलौज की। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रविंद्र ने बाताय कि रिपोर्ट कर ली गई है। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed