फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident ; truck intered in police station

बेकाबू ट्रक पुलिस चौकी में घुसा

Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident ; truck intered in police station
लखनऊ। कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर मुंशी पुलिया चौराहे पर बनी पुलिस चौकी में जा घुसा। चौकी की दीवार से टकराकर ओवरलोड ट्रक पलट गया। हादसे के वक्त पुलिस टीम चौराहे पर गश्त कर रही थी जिससे पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस अधिकारियों ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन चौकी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक, हरियाणा के धर्मेंद्र का ट्रक लेकर चालक सुनील कुमार निकला था। उसने शराब पी रखी थी। वहीं सुबह के समय कोहरा ज्यादा होने से चालक ने ट्रक से काबू खो दिया और चौकी में जा घुसा। हादसे में चालक व खलासी चोटिल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed