{"_id":"630319651c46e707ba3c4e87","slug":"accident-prone-areas-will-be-repaired-in-11-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सड़कों पर 'हादसे वाले स्थान' होंगे दुरुस्त, 11 जिलों में काम के लिए जारी की गई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सड़कों पर 'हादसे वाले स्थान' होंगे दुरुस्त, 11 जिलों में काम के लिए जारी की गई रकम
Mon, 22 Aug 2022 11:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:21 AM IST
सार
11 जिलों के हादसे वाले स्थानों को दुरुस्त करने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन स्थानों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। सभी जिलों में सड़कों पर हादसे वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में शासन ने 11 जिलों बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, जालौन, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रामपुर, चित्रकूट और कन्नौज में इन स्थानों को दुरुस्त करने के लिए 8.23 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जहां इन स्थानों को दुरुस्त करना मुमकिन न हो, वहां स्पष्ट शब्दों में चेतावनी बोर्ड लगवाएं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक उन स्थानों को हादसे वाले स्थानों के रूप में चिह्नित किया जाता है, जहां एक ही दुर्घटना में 10 या उससे अधिक लोग मरे हों या गंभीर रूप से घायल हुए हों।
विज्ञापन
अगर पिछले 3 साल में किसी एक ही स्थान पर अलग-अलग समय पर हुए हादसों में 10 या उससे अधिक लोग हताहत हुए हों, तो भी उस स्थान को संवेदनशील माना गया है।