{"_id":"5acd91ab4f1c1b5b3e8b478f","slug":"accident-on-lohia-path-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया पथ पर तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया पथ पर तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के व्यस्ततम मार्ग लोहिया पथ पर डीजीपी ऑफिस से 300 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह 8:45 बजे के करीब भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर में जा घुसी और इतने में पीछे से स्पीड में आ रही कार भी उससे भिड़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा होते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस जाने वाले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में सीएम आवास के बगल से लोहिया पथ गुजरता है। इस पथ से ही सटा डीजीपी ऑफिस है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीजीपी दफ्तर मोड़ के पास 100 से भी ज्यादा स्पीड में दौड़ती बेकाबू हुंडई कार डिवाइडर में जा घुसी। इतने में पीछे से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार भी उस गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। होंडा सिटी में सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
बता दें कि लोहिया पथ बेहद चौड़ा होने के कारण लोग बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हुए निकलते हैं। डीजीपी ऑफिस के मोड़ के पास पुलिसकर्मी तो रहते हैं लेकिन फिर भी वाहनों की रफ्तार पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार सुबह तेज रफ्तार के कारण ही ये हादसा हुआ।