फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident of ex minister's car

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह की गाड़ी ट्रैवेलर से टकराई, बाल-बाल बचे

Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident of ex minister's car
लखनऊ। चिनहट तिराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह की एसयूवी आगे चल रही ट्रैवेलर से टकरा गई। हादसे में एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पूर्व मंत्री व बसपा नेता और उनके साथी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी से पूर्व मंत्री बस्ती के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

बस्ती के हरैया से विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह अपने परिवार के साथ इंदिरानगर के सर्वोदयनगर में विकास भवन के पास रहते हैं। हाल ही उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह बस्ती के हरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह अपने चालक, गनर व निजी सहायक के साथ फॉर्च्यूनर से बस्ती जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे चिनहट तिराहे पर पहुंचे तो अचानक आगे चल रहे ट्रैवेलर ने ब्रेक लगा दिया। इस वजह से फार्रच्यूनर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे ट्रैवेलर में जा टकराई।
विज्ञापन

गाड़ी टकराते ही पूर्व मंत्री ने नीचे की तरफ झुककर खुद को बचा लिया। हादसा होते ही वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह मंत्री व उनके साथियों को बाहर निकाला। कुछ देर तक वे वहीं रुके रहे। इसके बाद अपने परिवारीजनों को कॉल कर दूसरी गाड़ी मंगाई और फिर बस्ती के लिए रवाना हो गए। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को वर्कशॉप भेज दिया गया। हालांकि हादसे के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, हादसे की सूचना पूर्व मंत्री या उनके समर्थकों द्वारा नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल होने के बाद हादसे की जानकारी मिली है। हादसे के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पूर्व मंत्री या उनके समर्थकों द्वारा जो तहरीर दी जाएगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed