फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident

दर्दनाक ः हादसे में जीजा-साले की मौत, शव पर से गुजरते रहे वाहन

Mon, 07 Jun 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
accident
लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक बाइक उसमें फंसकर करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही से दोनों शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के कारण कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए जिससे दोनों शव क्षत-विक्षत हो गए। बाद में सूचना के कई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के लोध पुरवा निवासी विजय कुमार (47) अपने साले बाराबंकी के तंदूला निवासी रामफल (39) के साथ एक ही बाइक से शादी समारोह में शामिल होने उन्नाव गए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वह उन्नाव से लौट रहे थे। तभी बंथरा स्थित कानपुर रोड पर शिवपुरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में उनकी बाइक वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में विजय और रामफल की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि घटना के तुरंत बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों शव सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहे। इस दौरान शवों के ऊपर से वाहन गुजरते रहे जिससे दोनों शव क्षत-विक्षत हो गए। काफी देर बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो वहां के लोगों ने दोबारा इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में सूचना पाकर पहुंचे हल्का नंबर 1 के दरोगा ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो शवों की यह दुर्दशा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed