{"_id":"3dc56b436436f9e597ff7afab88033a5","slug":"accident-in-lucknow-one-died-on-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पास स्थित निगोहां के सुदौली मोड़ पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सुबह एक बाइक पर सवार दो लोगों को एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार राम नारायण पांडेय (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बहुधा थाना हैदरगढ़, बाराबंकी निवासी राम नारायण पांडेय (38) अपने साढू रिटायर्ड फौजी शिवकिशोर पांडेय के साथ सुबह किसी काम से लखनऊ के लिए निकले थे। जब ये सुदौली मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात कार ने इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी शिवकिशोर बाइक चला रहा था वहीं राम नारायण पीछे बैठा था। कार की टक्कर लगते ही राम नारायण बाइक से छिटक कर हाइवे पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से जा भिड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक चला रहे रिटायर्ड फौजी ने पुलिस को सूचना दी। रिटायर्ड फौजी को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।