{"_id":"5c04e604bdec22415a7fa154","slug":"accident-in-bkt-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर टैंपों से टकराया, दो बच्चों सहित कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर टैंपों से टकराया, दो बच्चों सहित कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड पर बीकेटी के हवाई अड्डा तिराहे पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक डंपर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी पटरी पर आ गया और टैंपो में टक्कर मारता हुआ दुकान तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रक लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रहा था। हादसे में टैंपो सवार कई स्कूली बच्चे और चालक घायल हो गए। इंस्पेक्टर अमर नाथ वर्मा ने बताया कि हादसे में स्कूल का छात्र दीक्षांत, छात्रा पिया सहित पांच स्कूली बच्चे, सवारी विजय कुमार समरजीत, विपिन व कार चालक इस्माइल सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को साढामऊ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौरंग लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।