फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident affected people tells the story of incident

रायबरेली रेल हादसा: पीड़ित बोले-अचानक ऐसा लगा जैसे बवंडर आ गया

Wed, 10 Oct 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
accident affected people tells the story of incident
ट्रामा सेंटर में घायलों का चल रहा इलाज

न्यू फरक्का एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ज्यादातर बिहार के वे लोग थे जो दिल्ली और आसपास के इलाके में गरीबी की जंग लड़ने जा रहे थे। कोई गमछा बिछाकर फर्श पर लेटा था तो कोई अपने बच्चे का हाथ पकड़ कर खड़ा था। कुछ लोग जाग रहे थे तो कुछ अलसाए से थे। कुछ दरवाजे के पास खड़े थे।

विज्ञापन


अचानक लगा जैसे बवंडर आ गया। तेजी से खड़खड़ाहट की आवाज हुई। ऊपर की सीट पर सो रहे लोग नीचे गिरने लगे। ऊपर रखा सामान और गठरी भी गिर पड़ी। कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि किधर से यात्री गिर रहे हैं और किधर से गठरी। तब तक चीख पुकार मच गई और धम्म से बोगी भी गिर पड़ी। रेल हादसे में घायल और उन्हें लेकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने वाले रिश्तेदारों ने इन्हीं शब्दों में अपनी दास्तां सुनाई।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पांच घायलों में बातचीत करने की स्थिति में सिर्फ पिंटू है। बिहार के भभुआ जिले के नराव गांव के14 लोग बरेली राइस मिल में काम करने जा रहे थे। इन्होंने वाराणसी से ट्रेन पकड़ी। रात में भीड़ ज्यादा थी। तड़के कुछ लोग इधर-उधर हुए तो पिंटू की टोली ने आराम करने के लिए फर्श पर गमछा बिछा दिया। हादसे में पिंटू का दाहिना पैर टूट गया है। वह बताता है कि आंख लगी ही थी कि तेज झटका लगा और ऊपर वाले नीचे गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बच्चों को लेकर कूद पड़ीं

accident affected people tells the story of incident
मुन्ना बिंद

सुबह हो गई थी। जाग रहा था। खड़खड़ाहट हुई तो लगा पहिए में कोई दिक्कत आ गई है। तब तक आगे वाली बोगी से लोग चीखने लगे और अगले पल हमारी बोगी भी गिर पड़ी। लोगों को भागते देख गेट की ओर दौड़ा, लेकिन वहां इतने ज्यादा लोग थे कि निकलने में पांच मिनट लग गए। मेरा झोला बोगी में छूट गया। कुछ महिलाएं बच्चों को लेकर कूद पड़ीं। जो बच्चे रह गए उन्हें बाद में निकाला गया।

खिड़की से बाहर निकला

accident affected people tells the story of incident
बिरजू राम

बोगी पलटने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। सभी गेट की तरफ भागे। किसी की बुद्धि काम नहीं कर रही थी कि क्या करें। हमने पहले गेट की ओर भागने की कोशिश की। देखा समय ज्यादा लग रहा है। फिर खिड़की टूटी देखी तो रास्ता सूझा। उसी से बाहर निकल आया। हमारे निकलने के बाद कई लोग खिड़की से बाहर निकले।
 

शायद ही कोई सही सलामत बचा हो 

accident affected people tells the story of incident
सुग्गा राम
बवंडर के साथ बोगी पलट गई। हर कोई चीख रहा था। ऊपर के लोगों के नीचे गिरने से किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर। हमें लगता है, बोगी का कोई भी आदमी सही सलामत नहीं बचा है। अस्पताल जाने के बजाय कई लोग सीधे घर चले गए। मेरी अंगुली में चोट लगी है। पीठ में भी दर्द है। अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां भर्ती भाई को देखने आया हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed