फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC Janrath bus breaks down at toll plaza; passengers push it.

Lucknow News: टोल पर बंद हो गई एसी जनरथ बस, यात्रियों ने दिया धक्का

Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
AC Janrath bus breaks down at toll plaza; passengers push it.
जनरथ बसें।
लखनऊ। रोडवेज बसें यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं। कभी बस की छत टपकती है तो कभी बसों का दम बीच रास्ते फूल जाता है। इससे यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। अब रविवार को एक जनरथ बस खराब होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चारबाग डिपो की जनरथ बस आलमबाग से 12 सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। रौनाही टोल पर पहुंचने पर बस का इंजन अचानक बंद हो गया। इससे पीछे लाइन में खड़े वाहन भी ठहर गए। आननफानन यात्रियों ने धक्का देकर बस को टोल की लाइन से अलग किया। कुछ देर बस खड़ी रही, इसके बाद स्टार्ट करने पर इंजन चालू हुआ। इस संबंध में चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि बस खराब होने की जानकारी मिली है। मौके पर ही बस की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed