फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC cooling stopped in VIP trains, passengers sweating

Lucknow News: वीआईपी ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप, यात्रियों के छूटे पसीने

Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
AC cooling stopped in VIP trains, passengers sweating
लखनऊ। गर्मी व उमस के बीच ट्रेनों में एसी कूलिंग के काम न करने की शिकायतें थम नहीं रही हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे सुपरफास्ट ट्रेनों से लेकर वीआईपी ट्रेनों तक के यात्री पसीने से तरबतर होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन 12430 एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगी ए-3 के मुसाफिरों ने शिकायत दर्ज कराई कि कोच में कूलिंग ठप रही। शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। ट्रेन के चारबाग पहुंचने तक रातभर यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन

ऐसे ही नई दिल्ली से वाराणसी जानी वाली गाड़ी संख्या 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी सी-2 के यात्री भी पसीने से तरबतर हो गए। उनकी बोगी में एसी के काम नहीं करने से उमस का सामना करना पड़ा। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री भी सोमवार को गर्मी से परेशान हुए। ट्रेन की चेयरकार बोगियों में कूलिंग कम होने से यात्रियों का बैठना मुहाल हो गया। कुशीनगर एक्सप्रेस की बोगी बी-2 व कृषक एक्सप्रेस की बोगी एम-4 में भी एसी के काम न करने की समस्याएं बरकरार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत के अभाव में कूलिंग ठप
सूत्रों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में एसी जवाब दे रहे हैं। मसलन, गर्मी शुरू होने के तीन महीने पहले ही एसी की मरम्मत होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं करने से दिक्कतें आ रही हैं। बोगी में सात-सात टन के दो एसी लगे होते हैं।


टिकट काउंटर कर दिया बंद
चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिकट बनवाने पहुंचे यात्रियों ने शिकायत की कि रात 10 बजे ही काउंटर बंदकर रेलकर्मी चले गए। यात्री धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर एक यात्री का गलत टिकट बना दिया गया। इससे यात्री नाराज हो गया। बवाल न हो, इससे बचने के लिए काउंटर बंद कर दिया गया। हालांकि, चारबाग स्टेशन प्रशासन ऐसे किसी भी मामले के होने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed