{"_id":"688083819f27efb6780096af","slug":"ac-cooling-fail-in-hamsafar-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1305082-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हमसफर एक्सप्रेस की कूलिंग ठप, दरवाजे खोलकर यात्रियों ने एसी बोगियों में किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हमसफर एक्सप्रेस की कूलिंग ठप, दरवाजे खोलकर यात्रियों ने एसी बोगियों में किया सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे अफसरों की लापरवाही के चलते ट्रेनों में एसी कूलिंग के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। बरेली वाराणसी एक्स्प्रेस की एसी बोगी में कूलिंग ठप होने से यात्रियों को दरवाजे खोलकर सफर करना पड़ा। कमोबेश यही हाल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस की एसी बोगी के यात्रियों का भी यही हाल रहा।
बरेली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस की सेकेंड एसी बोगी ए-1 की सीट संख्या 22 पर यात्रा कर रहे यात्री हिमांशु भदौरिया ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा से शिकायत दर्ज कराई कि कूलिंग ठप हो गई। इसकी शिकायत अटेंडेंट से की गई, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। गर्मी व उमस से यह हाल हो गया कि बोगी का गेट खोलकर सफर करना पड़ा। महंगे टिकट पर सफर करने के बावजदू यात्रियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे ही यात्रा संदीप शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गाड़ी संख्या 12596 गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-8 में यात्रा कर रहे थे। कूलिंग ठप होने से यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। मजबूरन गेट खोलकर यात्रा करनी पड़ी।