{"_id":"6298bf30ee202831d70893b2","slug":"ac-coaches-will-be-added-in-16-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: लखनऊ, अयोध्या से चलने वाली 16 ट्रेनों में स्लीपर की जगह लगेंगे एसी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: लखनऊ, अयोध्या से चलने वाली 16 ट्रेनों में स्लीपर की जगह लगेंगे एसी कोच
Thu, 02 Jun 2022 07:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:16 PM IST
सार
यात्री कम किराये में एसी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए रेलवे ट्रेनों में स्लीपर के बदले थर्ड एसी इकोनॉमी के कोच लगाएगा। जानें- किन ट्रेनों में एसी कोच लगाने की तैयारी है?
विज्ञापन
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रचंड गर्मी में यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड आने वाले दिनों में ट्रेनों में स्लीपर के बदले थर्ड एसी इकोनॉमी के कोच लगाएगा। इससे यात्री कम किराये पर एसी का आनंद ले सकेंगे। गर्मी में एसी सीटों की मांग बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, पहले चरण में लखनऊ और अयोध्या से चलने वाली ट्रेनोें में ये कोच लगाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
जानिए इन ट्रेनों में कब लगेंगे एसी कोच
- दिल्ली-आजमगढ़ कैफि यत एक्सप्रेस (12226/25) में 10 जुलाई से 09 अगस्त तक, आजमगढ़ से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक।
- सद्भावना एक्सप्रेस (14008/07) में आनंद विहार से 19 जुलाई से 18 अगस्त तक, रक्सौल से 20 जुलाई से 19 अगस्त तक।
- रक्सौल एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल (14016/15) से 17 जुलाई से 14 अगस्त तक, रक्सौल से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक।
- सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस (14014/13) में आनंद विहार टर्मिनल 18 जुलाई से 15 अगस्त, सुल्तानपुर 19 जुलाई से 16 अगस्त तक।
- सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल (14018/17) से 20 जुलाई से 17 अगस्त तक, रक्सौल से 21 जुलाई से 18 अगस्त तक।
- अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस (14205/06) में दो एसी कोच अयोध्या कैंट से एक से 31 जुलाई तक, दिल्ली से चार जुलाई से तीन अगस्त तक।
- दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस (14208/07) में प्रतापगढ़ से तीन जुलाई से दो अगस्त तक, दिल्ली से 02 जुलाई से एक अगस्त तक
- सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22420/19) में आनंद विहार टर्मिनल से 30 जून से 28 जुलाई तक गाजीपुर सिटी से एक से 29 जुलाई तक।