फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC coach of Sikandarabad Gorakhpur Express train becomes the swiming pool.

Lucknow: ट्रेन की एसी बोगी बनी 'स्वीमिंग पूल', सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की छत से टपकता रहा पानी

Sat, 27 Apr 2024 05:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Apr 2024 05:00 PM IST
सार

यात्रियों की शिकायत पर समस्या को दूर कर दिया गया। मामले में रेलकर्मी को चार्जशीट दे दी गई। वीडियो वायरल होने से रेलवे की किरकिरी हो गई।

विज्ञापन
AC coach of Sikandarabad Gorakhpur Express train becomes the swiming pool.
बोगी की फर्श पर भरा पानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी बोगी छत से टपकते पानी से स्वीमिंग पूल सी बन गई। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर कराई गई। मामले में रेलकर्मी को चार्जशीट दी गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों गोरखपुर से आनंदविहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस की एसी बोगी में छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल होने से रेलवे की किरकिरी हुई थी। अब नए मामले ने और फजीहत करा दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कनेक्शन


ट्रेन 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के थर्ड एसी (बी-8) की सीट 12, 23 पर सफर करने वालों ने रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई कि पूरी बोगी में पानी भर गया है। देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मरम्मत करवाई।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पानी की पाइपों का कनेक्शन टूट गया था। इसके लिए जिम्मेदारी रेलकर्मी को चार्जशीट भी दी गई है।

काठगोदाम एक्स. की बोगी में भी भरा पानी
काठगोदाम से लखनऊ आ रही ट्रेन 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस की सेकेंड एसी बोगी ए-1 के शौचालय का नल खराब हो गया। इससे पूरी बोगी में पानी भर गया। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed