{"_id":"09c9b45558d108461af61f46f4567815","slug":"ac-bus-facilities-in-low-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पैसों में कर सकेंगे एसी बस में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम पैसों में कर सकेंगे एसी बस में सफर
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गोल्डन लाइन और प्लेटिनम लाइन के बाद अब जनता को ‘डायमंड लाइन’ एयरकंडीशन (एसी) बस में सफर कराएगा।
विज्ञापन
नए साल में जनता को ‘डायमंड लाइन’ की सौगात मिलेगी।
वॉल्वो के आधे किराये में जनता ‘डायमंड लाइन’ में सफर का मजा ले सकेगी।
निगम ने 500 ‘डायमंड लाइन’ बसों को निगम बेड़े में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जनता को 26 जनवरी से इसकी सुविधा मिलने लगे।
‘डायमंड लाइन’ की खासियत यह होगी कि साधारण बस की तर्ज पर होने वाली बस में एसी का आनंद मिलेगा।
जो लोग गर्मियों में महंगे किराये के चलते वॉल्वो में सफर नहीं कर पाते, अब उनके लिये एसी बस में सफर करने की राह आसान होगी।
पढ़ें-FB पर कमेंट किया तो भाई को स्कूल से निकाला
विज्ञापन
निगम ने चेसिस खरीदकर खुद की कार्यशाला में ‘डायमंड लाइन’ को बनाने की जिम्मेदारी तकनीकी इकाई को सौंपी है।
निगम ने दूसरी तरफ रेडीमेड ‘डायमंड लाइन’ को खरीदने का भी विकल्प खोजना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक्सपर्ट एवं विधिक सलाह ली जा रही है।
समिति का गठन
परिवहन निगम ने ‘डायमंड लाइन’ की स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के लिए समिति का गठन कर दिया है।
समिति में तकनीकी इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) निरंजन कुमार व मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा को शामिल किया गया है।
समिति अगले हफ्ते स्टडी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंपेगी। इसके बाद ‘डायमंड लाइन’ बनाने की प्रक्रिया तेज होगी।
किराया 1.05 प्रति किमी
तकनीकी इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में वॉल्वो का किराया 2.11 रुपये प्रति किमी है। जबकि, साधारण बस का 70 पैसा प्रति किमी।
अधिकारी के अनुसार ‘डायमंड लाइन’ का किराया साधारण बस से डेढ़ गुने और वॉल्वो से आधा रखने की सहमति बनी है जो करीब 1.05 रुपये प्र्रति किमी हो सकता है।
महानगरों से संचालन
परिवहन निगम की ‘डायमंड लाइन’ को लखनऊ सहित प्रमुख महानगरों से चलाने की योजना है।
इसमें वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर, बरेली, झांसी, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ आदि शामिल हैं।
निगम का प्रयास होगा कि इन महानगरों से ‘डायमंड लाइन’ से सूबे के हर जिले के यात्रियों को सुहाने सफर का सुख मुहैया कराए।