{"_id":"59d9f3304f1c1b60678b4a90","slug":"abvp-workers-will-reach-kerala-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के बाद अब विद्यार्थी परिषद के तीन हजार कार्यकर्ता जाएंगे केरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के बाद अब विद्यार्थी परिषद के तीन हजार कार्यकर्ता जाएंगे केरल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का पोस्टर
योगी आदित्यनाथ की केरल यात्रा के बाद अब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता केरल जाने की तैयारी में जुट गए हैं। 11 नवंबर को देशव्यापी अभियान के तहत केरल के त्रिवंतपुरम में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शाही ने बताया कि देश भर से पचास हजार कार्यकर्ता केरल जाएंगे। इनमें तीन हजार कार्यकर्ता यूपी से होंगे।
विज्ञापन
बताते चलें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में संघ और हिंदुवादी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए इस आंदोलन का एलान कर रखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवर को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केरल पहुंचे थे। वह यहां अमित शाह द्वारा आयोजित 'जनरक्षा यात्रा' में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में हिंदुवादी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे राजनैतिक हमलों के विरोध में इस यात्रा का अयोजन किया था।