फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   absence of govt officials in lucknow

शिक्षा भवन में कई अफसर रहे गैरहाजिर

Fri, 06 Jun 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
absence of govt officials in lucknow

जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शिक्षा भवन पर छापा मारा। अधिकारियों के कमरों पर ताले लटके थे और कर्मचारी गायब थे।

विज्ञापन


अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय छोटे लाल मिश्रा व अपर नगर मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी की टीम ने उपस्थिति रजिस्टर उठा लिया।

28 गैर हाजिर कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई। इन सभी को चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

इन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में यह फिर देर से आए तो एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

शिक्षा भवन में सुबह करीब 10:10 मिनट पर जिला प्रशासन की टीम डीआईओएस कार्यालय पहुंची। परीक्षा विभाग में ताला बंद था और अधिकारी मौके से गायब थे।

खुद डीआईओएस पीसी यादव तब पहुंचे जब कार्रवाई आधी पूरी हो गई थी।

इधर टीम ने मौके पर निरीक्षण कर रही थी उधर शिक्षा भवन में स्थित लेखा कार्यालय, एडी बेसिक कार्यालय व बीएसए कार्यालय में कर्मचारी दौड़-दौड़कर कार्यालय पहुंच रहे थे।

एडी बेसिक कार्यालय में दो कर्मचारी व लेखा कार्यालय में आठ कर्मचारी गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed