{"_id":"ecbbf542aa81609997798cb7268d9c6b","slug":"aap-starts-campaign-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने शुरू किया ‘झाड़ू चलाओ-बेईमान भगाओ’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने शुरू किया ‘झाड़ू चलाओ-बेईमान भगाओ’ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने रविवार को अंबेडकर नगर वार्ड से ‘झाड़ू चलाओ-बेईमान भगाओ’ स्लोगन के साथ नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की शुरुआत की।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को उनके मोहल्लों में कागजों पर हुए निर्माण कार्यों, फर्जी खर्चों के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही, पूरे वार्ड में फैली गंदगी को साफ़ करवाने व आवश्यक सुविधाओं को दिलवाने के लिए उनके साथ आने और मेयर दिनेश शर्मा व अधिकारिओं पर दबाव बनाने के लिए संघर्ष करने की अपील की।
विज्ञापन
पार्टी के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि आरटीआई से पता चला कि तेल डिपो के पीछे से हैदर कैनाल तक, पीटीसी कंम्पनी से करेहता होते हुए हैदर कैनाल तक, एवरेडी चौराहे से शुलभ शौचालय तक नाला गंदा है।
विज्ञापन
जबकि, नाले की सफाई के नाम पर 5.89 लाख का भुगतान किया जा चुका है।