फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP's state president targeted Omprakash Rajbhar, said - he is cheating the backwards by joining BJP

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना, बोले- भाजपा से मिलकर पिछड़ों को धोखा दे रहे

Tue, 03 Aug 2021 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Aug 2021 07:43 PM IST
सार

सभाजीत ने कहा कि जिस तरह से दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं, उसके बावजूद राजभर को भाजपा से दोस्ती बढ़ाने की चिंता है। जबकि पिछड़ों व दलितों को न्याय दिलाने के नाम पर सत्ता छोड़े थे, लेकिन उन्हें फिर सत्ता सुख भाजपा की ओर खींच रही है।

विज्ञापन
AAP's state president targeted Omprakash Rajbhar, said - he is cheating the backwards by joining BJP
सभाजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद विपक्षी नेताओं में भी खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा से मिलकर पिछड़ों और दलितों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर पिछड़ों के हक के लिए भाजपा से लड़ने का दिखावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


सभाजीत ने कहा कि पिछले साढ़े चाल सालों में प्रदेश में जिस तरह से दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं, उसके बावजूद राजभर को भाजपा से दोस्ती बढ़ाने की चिंता है। जबकि पिछड़ों व दलितों को न्याय दिलाने के नाम पर सत्ता छोड़े थे, लेकिन अब उन्हें फिर सत्ता सुख भाजपा की ओर खींच रही है। उन्होंने कहा कि जिन पीड़ितों के हक में शासन व सत्ता के खिलाफ  लड़ने का दिखावा करके ओमप्रकाश ने अपना चेहरा चमकाया था, आज फिर से भाजपा की गोद में बैठने को बेचैन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे तो ओमप्रकाश को फिर से साथ रख ले, लेकिन अब उसका कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि पिछड़े व दलित भाजपा व ओमप्रकाश की असलियत को समझ चुका है। भाजपा के खिलाफ दलितों और पिछड़ों के बीच भारी आक्रोश है। भाजपा की नीयत एक बार फिर से यूपी की जनता को धोखा देने की है, पर अब जनता धोखा नहीं खाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीतापुर में डॉक्टर की दिनदहाड़े तलवार से नृशंस हत्या पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed