फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap released the list of in-charges of 11 up assembly constituency

यूपी: आप ने जारी की 11 विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की सूची, संजय सिंह ने की केजरीवाल की रैली की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 30 Dec 2021 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 10:47 PM IST
सार

जिन लोगों को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, उनमें दिल्ली के चार विधायकों चौधरी सुरेंद्र, अखिलेश पति त्रिपाठी, हाजी युनूस व रोहित मेहरोलिया शामिल हैं। इनके अलावा सोमेंद्र ढाका, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, ब्रिज लाल लोधी, अभिनव राय, ब्रिज कुमारी, आशुतोष सेंगर और राजेश यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
aap released the list of in-charges of 11 up assembly constituency
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव तैयारियों के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने 11 विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के नाम घोषित किए हैं। बाद में इनको ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। संजय ने लोगों से दो जनवरी को राजधानी के स्मृति उपवन में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली में आने का अह्वान किया है।

विज्ञापन


पार्टी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को केजरीवाल की रैली की तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय ने कहा कि पार्टी बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। जो लोग यूपी में आप के जनाधार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपना नजरिया बदलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की तरह यहां भी चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। संजय ने अलग-अलग वर्ग और समूहों में आंदोलन करने वालों से भी केजरीवाल की रैली में आने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


ये बनाए गए प्रभारी
जिन लोगों को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, उनमें दिल्ली के चार विधायकों चौधरी सुरेंद्र, अखिलेश पति त्रिपाठी, हाजी युनूस व रोहित मेहरोलिया शामिल हैं। इनके अलावा सोमेंद्र ढाका, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, ब्रिज लाल लोधी, अभिनव राय, ब्रिज कुमारी, आशुतोष सेंगर और राजेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अधिकारी ने ली आप की सदस्यता
उप्र विधानसभा के पूर्व विशेष सचिव दिनेश चंद्र समेत कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। संजय सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज लखनऊ के प्रबंधक राजकमल यादव, जनवादी लोकतांत्रिक पार्टी की उपाध्यक्ष इसमा जहीर मुख्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed