कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद उत्तर
‘आप’ की
प्रवक्ता अरुणा सिंह ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कारण ही दिल्ली में
केजरीवाल की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा है।
सरकार पूरी ईमानदारी से जन
लोकपाल बिल लाना चाहती थी। केजरीवाल ने कहा था यदि यह बिल पास न हुआ तो वे
इस्तीफा दे देंगे।
उत्तर प्रदेश में 15
फरवरी से ‘झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा’ शुरू होनी है, लेकिन अब इसमें
भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। यह यात्रा विभिन्न शहरों में
आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार को आप से टिकट मांगने वाले 115 और प्रत्याशियों ने सप्रू मार्ग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को इंटरव्यू दिए।
तीनों
राउंड के इंटरव्यू मिलाकर अब 80 सीटों के लिए 1535 आवेदक कतार में हैं।
पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कानपुर से कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी,
बीएचयू के प्रोफेसर प्रेम शंकर दुबे, सीतापुर से संयुक्त राष्ट्र संघ से
जुड़ी समाज सेविका शेफाली मिश्रा और संयुक्त राष्ट्र से आए जनाब हुर बाकरी
ने संभल के लिए इंटरव्यू दिया।
70 साल के परशुराम ने जालौन लोकसभा सीट के
लिए साक्षात्कार दिया।
पार्टी की मीडिया को-ऑर्डिनेशन टीम के प्रभारी राजन
प्रकाश ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने एक से आठ फरवरी के बीच टिकट के लिए
आवेदन किया है, उनके साक्षात्कार भी जल्द लिए जाएंगे।