{"_id":"5ffc030a8ebc3e2e521e4289","slug":"aap-leader-somnath-bharti-arrested-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी: आप विधायक सोमनाथ भारती भेजे गए जेल, अमेठी में फेंकी गई स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी: आप विधायक सोमनाथ भारती भेजे गए जेल, अमेठी में फेंकी गई स्याही
Mon, 11 Jan 2021 07:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी से पहले अराजक तत्वों ने उन पर स्याही फेंक दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार शाम अमेठी जिले की पुलिस ने रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जनप्रतिनिधि से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस सीजेएम कोर्ट से पूर्व मंत्री का रिमांड नहीं करा पाई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत की अदालत में पेश किया। कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने पूर्व मंत्री की जमानत अर्जी पेश करते हुए उन्हें फर्जी केस में फंसाए जाने का आरोप लगाया और उन्हें जमानत पर रिहा करने की मांग की। अभियोजन की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद देर शाम पूर्व मंत्री की क्रिमिनल हिस्ट्री व जमानत अर्जी पर पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि नियत की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व मंत्री को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूर्व मंत्री के अदालत में रिमांड के समय भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सोमनाथ भारती ने अमेठी में विवादित बयान दिया था जिस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दो दिन पूर्व जगदीशपुर में बयान दिया था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसके पहले सोमवार की सुबह ही कुछ अराजक तत्वों ने उन पर स्याही फेंक दी। सोमनाथ भारती ने इसे भाजपाइयों की हरकत बताया।
कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती, अगली सुनवाई 13 को
आपको बता दें कि सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को एक युवक ने स्याही फेंक दी। इससे गुस्साए आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एमएलए ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही सदर कोतवाल को वर्दी उतरवाने की धमकी दी और गालीगलौज किया।
इस बीच अमेठी पुलिस यहां पहुंची और विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। स्याही फेंकने वाला युवक फरार हो गया। रायबरेली की सदर कोतवाली में भी आप विधायक और 15-20 कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती यहां शहर के कैनाल रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके थे।
जिला में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर उनका कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में मीटिंग करने का कार्यक्रम था। इसी बीच अमेठी जिले के जगदीशपुर पुलिस ने स्थानीय शहर पुलिस को जानकारी दी गई कि एमएलए के खिलाफ अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में गलत बयान देकर अफवाह फैलाने का मामला दर्ज था। इस मामले में समाज में नफरत फैलाने वाला भाषण देने की धारा 153 ए आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। इसलिए एमएलए को गेस्ट हाउस में ही रोके रखा जाए।
सदर कोतवाल अतुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एमएलए ने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर एमएलए ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। सदर कोतवाल को उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी दी। नायब तहसीलदार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज किया।

इसी बीच एक युवक ने आप विधायक पर स्याही फेंक दी, जिससे अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। एमएलए और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्याही फेंकने वाला युवक फरार हो गया। इसी बीच अमेठी जिले के जगदीशपुर थानेदार टीम के साथ पहुंचे और आप विधायक को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गए। कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर यहां पर भी आप विधायक और 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
काफी देर तक चला हंगामा और प्रदर्शन
आप विधायक और कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया। आप विधायक पुलिस के साथ ही सीएम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। सदर कोतवाल उन्हें समझाते रहे लेकिन, आप विधायक नहीं माने। इससे एक घंटे तक तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
पूर्व मंत्री को ढ़ूंढ़ते रहे कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर अमेठी पुलिस रायबरेली से निकली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके पीछे चल पड़े। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चकमा देने के लिए कुछ गाड़ियां फुरसतगंज थाने में रोक दीं और जिस वाहन में पूर्व मंत्री थे उसे लेकर जायस आ गए। कार्यकर्ता फुरसतगंज थाने के सामने डटे रहे इसी बीच जायस पुलिस ने लिखा पढ़ी पूरी कर चिकित्सीय परीक्षण कराया और उन्हें लेकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।
आप नेताओं ने कार्रवाई को बताया तानाशाही
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी हितेंद्र सिंह, संयोजक शिव प्रसाद कश्यप व मीडिया प्रभारी आवेश हनफी ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है। नेताओं का कहना था कि सरकार को केस दर्ज कर पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कराने के बजाए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि सरकार की दमनकारी नीति से वे डरने वाले नहीं हैं।
सदर कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर आप विधायक सोमनाथ भारती और 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री और पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। आप विधायक पर स्याही फेंकने वाले युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी। अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में दर्ज मामले में अमेठी पुलिस ने एमएलए को गिरफ्तार किया है।
डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ सदर रायबरेली