फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP leader Sanjay Singh press conference in Lucknow.

UP News: यूपी में बिजली कटौती को लेकर जन आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

Tue, 20 Jun 2023 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने एलान किया है कि आम आदमी पार्टी बिजली कटौती को लेकर 22 जून को जन आंदोलन करेगी। उन्होंने भीषण गर्मी से मरने वाले लोगों के एक परिजन को नौकरी देने की भी बात कही।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh press conference in Lucknow.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में हो रही बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। भीषण गर्मी से लोगों की जान जा रही है और प्रदेश सरकार जनता को बिजली नहीं दे सकी है। उन्होंने एलान किया कि आम आदमी पार्टी 22 जून को प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर जन आंदोलन करेगी और मांग करेगी कि प्रदेश में बिजली कटौती रोकी जाए।

विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि गर्मी के कारण गोरखपुर में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली देंगे। मैं कल सुल्तानपुर से आ रहा हूं वहां 10 घंटे बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक


बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी
संजय सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को एक लाख कर्मचारियों की जरूरत है जबकि मात्र 34 हजार कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। गर्मी में जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य के बीच खींचतान होने की भी बात कही।

मणिपुर जल रहा है पीएम मोदी अमेरिका जा रहे हैं
आप नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि देश का राज्य मणिपुर जल रहा है। वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। वहां राज्य की एक मंत्री व केंद्रीय मंत्री का घर जला दिया गया है। ऐसे हाल में पीएम मोदी अमेरिका जा रहे हैं।

भाजपा नेता व मुख्यमंत्रियों ने बनवाई आदिपुरुष
संजय सिंह ने आदिपुरुष को लेकर कहा कि यह फिल्म भाजपा के नेता व मुख्यमंत्रियों के आशीर्वाद से बनाई गई है। इस पर भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए। नेपाल जैसे छोटे देश ने फिल्म को बैन कर दिया है। फिल्म में सीता माता की गर्दन पर छुरी लगा दी गई है। फिल्म वाले कहते हैं कि हनुमान जी भगवान हैं ही नहीं तो क्या हनुमान जी के मंदिरों मे ताला लगवा दोगे। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग कभी मुस्लिम कभी सिख कभी ईसाई कभी हिन्दू को हिन्दू से लड़ाते है। ये भाजपा ( भारतीय झगड़ा पार्टी ) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed