फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP conducts interviews in lucknow

प्रथम राष्ट्रपति के पोते भी शामिल होंगे 'आप' में!

Sun, 23 Feb 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
AAP conducts interviews in lucknow

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों

विज्ञापन
के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 210 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पौत्र कृष्ण मुरारीलाल श्रीवास्तव ने भी साक्षात्कार दिया। उन्होंने यूपी की महराजगंज सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

वहीं कई पूर्व विधायक, पायलट, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पत्रकार, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं व वकीलों ने भी इंटरव्यू दिए। कन्नौज से एक ऑटोरिक्शा चालक ने आवेदन किया है।

पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने तीन चरणों में 1578 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए हैं। पार्टी ने अब तक यूपी की 80 में से सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। शेष सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।


अप्रवासी भारतीय ने ऑनलाइन दिया इंटरव्यू

कनाडा में रह रहे चंद्रभान सिंह ने भी यूपी की बांदा सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भेजा था। आकस्मिक कारणों से वे लखनऊ इंटरव्यू देने नहीं आ सके।

उन्होंने स्काइप के जरिये साक्षात्कार करने का विशेष अनुरोध किया था। इस पर पार्टी ने उनका ऑनलाइन इंटरव्यू लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed