{"_id":"77b88122bac89b7e5582d1f4cf1294b9","slug":"aam-admi-party-will-appear-in-up-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ‘आप’ यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने उन अफवाहों को गलत बताया जिसमें कहा जा रहा है कि आप यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन
गोपाल राय बृहस्पतिवार को लखनऊ में थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, दिल्ली सरकार ने जनलोकपाल बिल कैबिनेट से पास करवा कर अपना सबसे बड़ा वादा पूरा कर दिया है। अब शीतकालीन सत्र में इसे विधान सभा में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि पार्टी पूरी गंभीरता से यूपी में अपना संगठन तैयार कर रही है।बूथ स्तर तक 30 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा 2016 की शुरुआत में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सभी राज्यों में संगठन का काम हो रहा है। पंजाब में हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋचा पांडेय मिश्रा ने लखनऊ के कार्यकताओं को पार्टी के दान मोबाइल एप से रूबरू कराया।