{"_id":"5ec153d08ebc3e908c641908","slug":"aam-admi-party-declares-its-new-team-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान यूपी में अपना विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी, 11 पदाधिकारी घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान यूपी में अपना विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी, 11 पदाधिकारी घोषित किए
Sun, 17 May 2020 08:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 May 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मिले समय का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आप यूथ विंग (एवाई डब्ल्यू) ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को संगठन में पद देते हुए उन्हें मंडल की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
इनमें तीन लोंगो को प्रदेश उपाध्यक्ष व 8 लोगों को प्रदेश सचिव बनाया गया है। आप प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के प्रस्ताव को प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की मंजूरी मिलने के बाद आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैजल वारसी ने रविवार को नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विवेक जैन, अवि चौधरी व उदयराज सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि धर्मेंद्र कुमार, देश दीपक सिंह, जीशान अहमद, आकाश सिंह, अभिषेक गोस्वामी, अखिलेश सिंह शगुन, राशिम अदनान व राहुल सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।