{"_id":"62d640b3e815fa7c9d15df76","slug":"aam-admi-party-declared-women-state-executive-team-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Admi Party: आप की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 15 जिलों में जिलाध्यक्ष व 4 महानगर अध्यक्ष बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Admi Party: आप की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 15 जिलों में जिलाध्यक्ष व 4 महानगर अध्यक्ष बनाए गए
Tue, 19 Jul 2022 10:57 AM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:57 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके तहत कई पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करते हुए महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने 15 जिलों में अध्यक्षों के साथ ही 4 महानगरों के भी अध्यक्षों की घोषणा की है। साथ ही वाराणसी की रेखा जायसवाल को प्रदेश महासिचव बनाया गया है।
विज्ञापन
महिला विंग की घोषित नई सूची में प्रीति उपाध्याय, नर्गिस खां, निशा निगम, दीप्ति वर्मा, सुल्ताना हनीफ, सुशीला वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार शिवाली मिश्रा, निरमेश त्यागी, महजबी फारूक़ी, ऊषा राय, रश्मि पांडेय, मंजू गौतम, जसमीत कौर, राजकुमारी यादव, पुष्पा सिंह, रीता सिंह प्रदेश सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 15 महिला जिलाध्यक्ष भी बनाई गई हैं। जिसमें नीतू को अलीगढ़, ज्योत्सना गोयल को उन्नाव, पिंकी यादव को कन्नौज, शशिबाला दूबे को गोरखपुर, रंजना अग्रवाल को जालौन, अनिती मिश्रा को जौनपुर, सरोज श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, सुधा सिंह को बुलंदशहर, गजाला सिद्दकी को मुज्जफरनगर, अमिता मौर्या को मऊ, पूजा तिवारी को संभल, हरिबाई राजपूत को ललितपुर, अर्चना गुप्ता को हमीरपुर, तारा यादव को शाहजहांपुर और सुमन विश्वकर्मा को चित्रकूट का महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पल्लवी मालवीय को प्रयागराज, शाहीन को अलीगढ़, शारदा टंडन को वाराणसी और वसुधा अवस्थी को शाहजहांपुर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।