{"_id":"1247d7c27f3beb7cf870782d1ea51e8c","slug":"aaj-tak-channel-head-supriya-prasad-served-contempt-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम वाले स्टिंग के चक्कर में फंसे न्यूज चैनल के पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम वाले स्टिंग के चक्कर में फंसे न्यूज चैनल के पत्रकार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा ने मुजफ्फरनगर दंगों पर सनसनीखेज स्टिंग दिखाने वाले टीवी चैनल आज तक के चैनल हेड सुप्रिया प्रसाद को अवमानना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
मंगलवार को यूपी विधानसभा में स्टिंग ऑपरेशन की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी।
इसमें कहा गया है, 'आज तक के चैनल हेड/ईडी सुप्रिया प्रसाद को संसदीय समिति की कार्यवाही में अवरोध उत्पन्न करने और सदन की अवमानना व विशेषाधिकार की अवहेलना करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी माना जाता है।'
विज्ञापन
आगे कहा गया है, 'उनके खिलाफ सुसंगत नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। इतना ही नहीं, उन्हें मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े स्टिंग के रॉ फुटेज और शूटेड मेटेरियल जांच कमेटी के सामने पेश करने का निर्देश दिया जाता है।'
विज्ञापन
कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में यह भी कहा है कि टीवी टुडे नेटवर्क की ओर से जांच के दौरान जिस तरह से पत्राचार किया गया है, वह असंवैधानिक है।
आज तक के जवाबों को समिति ने सदन की गरिमा के खिलाफ भी बताया है। कमेटी ने कहा है कि इस वजह से भी सदन की अवमानना और विशेषाधिकार का प्रश्न उठता है।
कमेटी ने सदन को बताया कि आज तक/हेडलाइंस टुडे से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद शूटेड मेटेरियल नहीं दिया गया। न ही कवरेज करने वाले पत्रकार और कैमरामैन को ही समिति के सामने पेश किया गया।
इसे कमेटी ने जांच में अवरोध डालना बताया है।
अब सुप्रिया प्रसाद को सदन में आकर अपना पक्ष रखना होगा और सदन पर उन संसदीय कार्यवाही भी कर सकता है।