फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar processing will now be done in post offices even on Sundays

Lucknow News: डाकघरों में अब रविवार को भी होगा आधार का काम

Sat, 09 May 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar processing will now be done in post offices even on Sundays
लखनऊ। डाक विभाग लखनऊ मुख्यालय अब रविवार को भी आधार के काम की सेवा शुरू करेगा। इसके लिए पहले चरण में राजधानी के जीपीओ व चौक के प्रधान डाकघर समेत आठ डाकघरों को चुना गया है। यहां रविवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि जीपीओ, चौक प्रधान डाकघर, इंदिरानगर डाकघर, गोमतीनगर डाकघर, अलीगंज डाकघर, राजेंद्रनगर डाकघर, आलमबाग डाकघर और आवास विकास कॉलोनी में यह उपलब्ध मिलेगी। इस समय लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 156 आधार सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं। 896 मोबाइल डिवाइसों के माध्यम से यह सुविधा घर-घर भी उपलब्ध है। परिक्षेत्र के 19 डाकघरों में दो शिफ्ट में आधार का काम किया जा रहा है। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो से रात आठ बजे तक काउंटर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed