फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar number is necessary for up board students

यूपी बोर्डः स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, एक नजर डालें खबर पर

Fri, 27 Jul 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar number is necessary for up board students
- फोटो : डेमो

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के पंजीकरण और बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मगर इस बार बिना आधार नंबर के विद्यार्थी न तो पंजीकरण करा सकेंगे और न ही फॉर्म भर सकेंगे। गत वर्ष भी छात्रों का आधार नंबर मांगा गया था, लेकिन इसकी अनिवार्यता नहीं थी।

विज्ञापन


इस बार बिना आधार के ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार्य ही नहीं किए जा रहे हैं। बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। वर्तमान में कक्षा 9 व 11 के छात्रों का बोर्ड द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। वहीं कक्षा 10 व 12 के छात्रों का ऑनलाइन बोर्ड फॉर्म भी भराया जा रहा है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। इसमें आधार नंबर का भी एक कॉलम है, बिना भरे वह स्वीकार नहीं हो पा रहा है। गत वर्ष जिन छात्रों का कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण कराया गया था वे इस बार बोर्ड परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों के पास आधार नंबर नहीं है उन्हें आधार कार्ड के लिए नमांकन कराने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आधार नंबर के लिए सभी विद्यालयों को निर्देश दे दिए गए हैं, गत वर्ष के पंजीकृत छात्रों से भी आधार नंबर मांगा जा रहा है।

प्रवेश में भी मांगा जा रहा आधार

Aadhaar number is necessary for up board students
डेमो
यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पांच अगस्त तक चलेगी। प्रवेश लेने वाले छात्रों से भी आधार नंबर मांगा जा रहा है। ताकि पंजीकरण कराने के दौरान कोई कठिनाई न हो। एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एचएन उपाध्याय ने बताया कि जिन छात्रों के पास आधार नहीं है उनसे तत्काल आधार नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजीकरण और बोर्ड फॉर्म भराने के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें आधार कार्ड और टीसी व जन्म प्रमाण पत्र में दी गई जन्म तिथि में अंतर है। ऐसे छात्रों का न तो पंजीकरण कराया जा रहा है और न ही बोर्ड फॉर्म भराया जा रहा है। आधार कार्ड में जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो जन्म प्रमाण पत्र में अंकित हो। ऐसे छात्रों को आधार कार्ड में जन्म तिथि का सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed