फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A youth from another community molested a Dalit student

Lucknow News: दूसरे समुदाय के युवक ने दलित छात्रा से की छेड़छाड़

Sat, 08 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A youth from another community molested a Dalit student
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। विद्यालय में मध्याह्न अवकाश के दौरान शौचालय गई दलित छात्रा को विद्यालय गेट के पास बिरयानी बेचने वाले युवक ने गुरुवार को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर पहुंचे शिक्षक ने मामला दबाने के लिए दोनों में सुलह करा दी। शुक्रवार को किशोरी की मां की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय जमुनहा गेट के बगल ही मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी अफजल की बिरयानी की दुकान है। उसके बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार को मध्याह्न अवकाश के दौरान कक्षा पांच की दलित छात्रा शौचालय गई थी। पीछे से पहुंचा अफजल शौचालय का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म की नियत से उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे शिक्षक ने दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद शिक्षामित्र पवन वर्मा ने किशोरी की मां को विद्यालय बुलाकर आरोपी से समझौता करा दिया। घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिजनों ने 1090 व डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस किशोरी व उसकी मां को थाने ले गई। जहां किशोरी की मां की तहरीर पर शुक्रवार को मल्हीपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरी मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी शिक्षिका व शिक्षामित्र की भूमिका पर सवाल
विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका रफत जहां को जब जानकारी हुई तो उसने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया। जिसमें शिक्षिका ने घटना विद्यालय से बाहर होने की बात बताई। जबकि छात्रा के विद्यालय न आने व उसकी अनुपस्थिति होने की बात कही। यह भी बताया कि बच्चों से इसकी जानकारी हुई थी। इसके बाद परिजनों व संभ्रांतों को बुलाकर छात्रा परिजनों के सुपुर्द की। प्रभारी शिक्षिका के बयान व शिक्षामित्र की कार्यशैली ने भी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसा कुछ है तो शनिवार को इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed