{"_id":"68aa2a2c4f76e0de8801ecfe","slug":"a-young-woman-died-in-a-roadways-bus-accident-her-brother-and-sister-in-law-were-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1350009-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, भाई-भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, भाई-भाभी घायल
Sun, 24 Aug 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
ज्योति की फाइल फोटो।
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के कोडरा के पास सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ज्योति (28) की मौत हो गई। हादसे में उनके भाई हंसराज और भाभी कामिनी घायल हो गए।
नगराम के करसंडा निवासी किसान हंसराज शनिवार को पत्नी कामिनी के साथ बहन ज्योति (28) का इलाज कराने गोसाईंगंज गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वे लोग बाइक से घर लौट रहे थे। कोडरा के पास सुल्तानपुर जा रही रोडवेज बस की टक्कर हंसराज की बाइक से हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।