फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man who went to take bath in a canal with his minor friends drowned, police is searching for him

Lucknow News: नाबालिग दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 04 Jul 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in a canal with his minor friends drowned, police is searching for him
नहर में डूबे युवक को खोजती एसडीआरएफ। - फोटो : नहर में डूबे युवक को खोजती एसडीआरएफ।
लखनऊ। आशियाना के बंगला बाजार में बृहस्पतिवार शाम नहर में नहाने गए भदरुख गांव निवासी वेटर जतिन यादव (21) डूब गए। पुलिस, दमकलकर्मियों व एसडीआरएफ ने जतिन को काफी देर तक तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिता जितेंद्र के मुताबिक, चारबाग स्थित होटल में वेटर का काम करने वाले जतिन बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ड्यूटी से घर लौटे थे। इसके बाद नाबालिग साथी करन रावत व मोहित के साथ बंगला बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के अधिकारी क्लब के सामने दीवार फांद कर नहर किनारे चले गए थे। करन व मोहित नित्यक्रिया करने लगे तभी जतिन नहाने के लिए नहर में कूद गए और डूबने लगे। साथियों ने अपना गमछा फेंककर जतिन को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।
विज्ञापन


ढाई घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ
किशोरों की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जतिन के परिजनों, पुलिस व दमकल को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को भी सूचना दी, लेकिन वह करीब ढाई घंटे बाद पहुंची। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि जतिन को काफी देर खोजा गया, लेकिन उनका देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। सिंचाई विभाग से बात कर भोला खेड़ा के पास स्थित रेगुलेटर को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने झाड़ियां कटवाकर नहर में फेंकी थी। इन्हीं झाड़ियों में फंसकर जतिन डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed