फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was kidnapped from his home on suspicion of having an illicit relationship

Lucknow News: अवैध संबंध के शक में घर से युवक का अपहरण

Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped from his home on suspicion of having an illicit relationship
अवैध संबंध के शक में घर से युवक का अपहरण
मलिहाबाद। अवैध संबंध के शक में रहीमाबाद के मलखापुर निवासी ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र यादव को 28 मई की शाम घर से बोलेरो सवार कुछ लोग अगवा कर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने सुरेंद्र के दोस्त नेकपाल को फोन कर दो लाख की फिरौती मांगी। अपहरण का आरोप सुरेंद्र के साढ़ू व अन्य लोगों पर लगा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर माल आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर मोबाइल से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और दबिश देना शुरू किया। बृहस्पतिवार रात आरोपी पीड़ित को पीटकर माल के रामपुर बांझी के बाग में फेंक गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी उमेश यादव को भदौरियाखेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उमेश मजदूरी का करता है। उसके पास से मोबाइल व कुछ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरेंद्र मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं। बुधवार शाम 5:30 बजे उनके भाई संतोश कुमार ने सूचना दी थी कि सुरेंद्र को उसके साढू माल के रामपुर बांझी गांव निवासी राकेश, उसके पिता रामगोपाल, साथी वीरपाल, बलराम व हरदोई के अतरौली किरला निवासी उमेश यादव बोलेरो से पहुंचे और सुरेंद्र को अगवा कर ले गए। घटना के वक्त सुरेंद्र अकेले थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर आना-जाना था पीड़ित का
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरेंद्र का राकेश के घर आना-जाना था। वह अक्सर राकेश की पत्नी से मजाक करता था। इसी पर राकेश को शक हुआ कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। इसके बाद ही उसने वारदात की साजिश रची।


नामजद आरोपी को थाने से छोड़ा
अपहरण के केस में नामजद आरोपी रामगोपाल को माल पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था। देर रात किसान यूनियन के लोग उसे छुड़ाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर तीन घंटे के बाद सभी लौट गए। शुक्रवार सुबह रामगोपाल को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक की जांच में रामगोपाल की भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed