{"_id":"67730f85f7db42abae005038","slug":"a-young-man-troubled-by-a-moneylender-committed-suicide-by-consuming-poison-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1015674-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सूदखोर से त्रस्त युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सूदखोर से त्रस्त युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
Tue, 31 Dec 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
धवन। (फाइल फोटो)
लखनऊ। सूदखोर से परेशान होकर अलीगंज के डंडइया बाजार निवासी धवन कुमार वर्मा (29) ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के भाई पवन ने पुलिस से धवन के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करने और सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धवन कपूरथला में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे।
दुबग्गा के रहने वाले धवन कुछ समय से साथी अवधेश के साथ रह रहे थे। अवधेश के मुताबिक धवन सूदखोरों से रुपये लेकर किसी को ब्याज पर देते थे। इसके बदले कमीशन मिलता था। छह माह पहले धवन ने अलीगंज के चांदगंज निवासी सूदखोर से दो लाख रुपये लेकर बिहार निवासी एक युवक को 15 फीसदी ब्याज पर दिए थे। कुछ किस्तें देने के बाद युवक ने धवन को रकम देनी बंद कर दी थी। ऐसे में सूदखोर वसूली का दबाव बना रहा था। युवक टालमटोल करने लगा और बिहार भाग निकला।
धवन ने सूदखोर को 30 दिसंबर को रकम या ब्याज देने की बात कही थी। परेशान होकर धवन ने रविवार को पिता रामकुमार से कॉल कर 25 हजार रुपये मांगे थे। पिता ने कहीं बाहर होने और लौटने के बाद रकम का इंतजाम करने की बात कही थी। अवधेश ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक धवन की चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। बिल्डिंग में रह रहे अन्य लोग जब कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर हालत में पड़े हुए थे। उन्हें ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। परिजनों के पहुंचने से पहले उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
सूदखोर पर चेक बुक कब्जे में लेने का आरोप
अवधेश ने बताया कि रुपये लेने वाले युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। ऐसे में सूदखोर ने धवन की चेक बुक अपने कब्जे में ले ली थी। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।