फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man driving a car with the blower on fainted

Lucknow News: ब्लोअर चालू कर कार चला रहा युवक हुआ बेहोश

Sat, 10 Jan 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man driving a car with the blower on fainted
बेहोश युवक को निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ते लोग।
नगराम। अगर आप भी ठंड में कार चलाते वक्त लंबे समय तक ब्लोअर चालू रखते हैं तो सावधान हो जाएं। शुक्रवार को निगोहां में कार में ब्लोअर चलाकर घर लौट रहे मीरकनगर गांव के सरवन अचानक बेहोश गए। कस्बा चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी ने लोगों की मदद से कार का शीशा तोड़ कर उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

कस्बे में शुक्रवार दोपहर सड़क के बीच एक कार खड़ी दिखी। लोग इसके पास पहुंचे तो ड्राइविंग सीट पर युवक बेहोशी की हालत में दिखा। खबर पाकर चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी भी पहुंच गए। दरोगा व लोगों ने कार का शीशा खटखटाया, पर अंदर कोई हलचल नहीं हुई। पिछली सीट का शीशा तोड़ा तो चालक बेहोशी की हालत में मिला। दरोगा ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद होश में आए युवक सरवन ने बताया कि वह मोहनलालगंज से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक बेहोश हो गए। खबर पाकर सरवन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस व स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बंद कार में ब्लोअर चलाना हो सकता है खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार बंद कार में लंबे समय तक ब्लोअर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर जाती है। यह जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों से अपील है कि कार में ब्लोअर का इस्तेमाल कम करें और समय-समय पर शीशे खोलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed