फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman's chain was stolen 500 meters away from the police station

Lucknow News: थाने से 500 मीटर की दूरी पर महिला की चेन लूटी

Sat, 13 Sep 2025 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
A woman's chain was stolen 500 meters away from the police station
लखनऊ। जानकीपुरम थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर बदमाश ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-एफ निवासी सुनीता पांडेय की सोने की चेन लूट ली। आरोपी घटनास्थल के पास खड़े दो साथियों के साथ भाग निकला। तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनीता के मुताबिक सुबह करीब 7:30 पर वह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। लखनऊ विश्वविद्यालय नवीन परिसर के पास पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। सुनीता का शोर सुनकर लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते बदमाश डिवाइडर कूदकर सड़क के दूसरी ओर पहुंचा और साथियों के साथ भाग निकला। पीड़िता ने यूपी 112 पर सूचना दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इंस्पेक्टर के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed