{"_id":"67896ec00dfa7eda9e011170","slug":"a-woman-upset-over-the-removal-of-her-hut-committed-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1038597-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झोपड़ी हटाए जाने से परेशान महिला ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झोपड़ी हटाए जाने से परेशान महिला ने दे दी जान
Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी हटाए जाने से परेशान महिला ने दे दी जान
लखनऊ। बालू अड्डा के पास झोपड़ी हटाए जाने से आहत असम के बरपेटा रोड निवासी खुदेजा खातून (52) ने बृहस्पतिवार सुबह खुदकुशी कर ली। सोमवार को एलडीए ने अवैध अतिक्रमण अभियान के दौरान उनकी झोपड़ी तोड़ दी थी।
खुदेजा खातून बेटे आफताब, अख्तर और बेटी मरजीना के साथ रहती थीं। पति हमीजुद्दीन असम में ही रहते हैं। आफताब ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मां नित्यक्रिया की बात कहकर निकली थीं। पास में ही लगे पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
आफताब ने बताया कि सोमवार को एलडीए ने बुलडोजर से कई झोपड़ियां तोड़ दी थीं। कुछ लोगों ने खुद अपनी झोपड़ी तोड़कर घर जाने को कहा था। तीन दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बाद से खुदेजा काफी तनाव में थीं। वह लोग सफाई और कूड़ा उठाने का काम करते थे।