फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman's dead body found in a bag in Inayatnagar thana in Ayodhya.

Ayodhya: प्लास्टिक बैग में मिला युवती का शव, झाड़ियों में पड़ा था, 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा

Thu, 26 Dec 2024 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

युवती का शव 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखवाया जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
A woman's dead body found in a bag in Inayatnagar thana in Ayodhya.
शव उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत पारा ताजपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिला है। शव प्लास्टिक के बोरी में स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त का प्रयास कर रही है। युवती की हत्या कर शव बोरी में रखकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पारा ताजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में शौच करने गए लोगों को एक प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी। इससे बहुत दुर्गंध आ रही थी। झाड़ियों के बीच में बोरी में कुछ पड़ा होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शासन से आया आदेश: यूपी राज्यकर्मी 31 जनवरी तक कर लें ये काम; वर्ना प्रमोशन तो रुकेगा ही... कार्रवाई भी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल शुरू, पहले दिन 6000 का होगा परीक्षण, दस्तावेजों की जांच भी


ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इनायत नगर देवेंद्र पांडेय और क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि बोरी में मिली युवती 18-19 वर्ष की लग रही है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

आसपास के गांव के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है कि कोई युवती लापता तो नहीं थी। फिलहाल ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखवाया जाएगा। शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed