फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman's dead body found floating in Sharda nahar Amethi.

Amethi: नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप, नहीं हो सकी पहचान

Thu, 20 Feb 2025 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Feb 2025 11:02 AM IST
सार

अमेठी जिले के मोहनगंज इलाके के शारदा सहायक खंड 28 में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
A woman's dead body found floating in Sharda nahar Amethi.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के मोहनगंज स्थित शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कप मच गया। शव को नहर से निकाल लिया गया। महिला पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 28 की नहर गोकुला पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह नहर में अज्ञात महिला का उतराता शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण जो अपने खेतों की तरफ गए तो शव पर नजर पड़ी जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अब शव का पहचान कराएगी। करीब 72 घंटे महिला के शव को मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा उसके बाद विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले पर मोहनगंज एसएचओ राकेश सिंह ने कहा कि महिला का नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा शव को नहर से निकाल गया है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed