फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman's burned body found in thakuganj thana in Lucknow.

लखनऊ: घैला पुल के पास पड़ा मिला महिला का जला हुआ शव, हत्या कर जलाए जाने की आशंका

Mon, 21 Mar 2022 07:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। मामले में हत्या कर शव जलाए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
A woman's burned body found in thakuganj thana in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घैला पुल के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार दोपहर एक युवती का अधजला हुआ शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि रात तक न तो मृतका की पहचान हो सकी और न ही ये स्पष्ट हो सका कि उसे वहां जलाया गया अथवा कहीं और मारने के बाद कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में शव जलाया गया। दुष्कर्म के बाद हत्या और साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की भी आशंका जताई जा रही है। ठाकुरगंज पुलिस जिलेभर के थानों के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस से संपर्क कर मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी क्षेत्र में घैला पुल के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड है। सोमवार दोपहर वहां खेल रहे बच्चों ने एक अधजला शव पड़ा देख लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाई। छानबीन में पता चला कि शव किसी युवती का है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव वहां लाकर फूंका गया या फिर उसी स्थान पर उसे जलाकर मार डाला गया। युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद का कहना है कि मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष होगी। शव बुरी तरह से जलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका के दाहिने हाथ में मेटल की चूड़ियां मिली हैं। शिनाख्त के लिए जिलेभर के थानों के साथ ही पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इस आयु वर्ग व हुलिए की लापता युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।



सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं लगे हैं, इसके चलते पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के दोनों तरफ सड़क पर जहां कहीं भी सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज निकलवाई जा रही है। ताकि शायद ऐसा कोई संदिग्ध वाहन नजर आ जाए जो कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की तरफ जाने के कुछ देर बाद लौटा हो या फिर घटना के संबंध में कोई सुराग हाथ लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed