फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman protest near SP office in Sultanpur.

Sultanpur: युवती ने एसपी दफ्तर के सामने सड़क पर किया प्रदर्शन, लिव इन रिलेशन साथी पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 14 Sep 2024 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

युवती ने कहा कि वह युवक के साथ फरीदाबाद में रह रही थी। जब वह धम्मौर युवक के पास उसके गांव पहुंची तो युवक के परिजनों ने उसे पीटा और जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
A woman protest near SP office in Sultanpur.
एसपी आवास के सामने प्रदर्शन करने बैठ गई युवती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शनिवार को एक युवती बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। युवती ने आरोप लगाया कि वह एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। युवक ने उसे धोखा दिया। उसके घरवालों ने उसे मारा-पीटा। धम्मौर पुलिस पर युवती ने फर्जी चालान करने का आरोप लगाया। कहा कि उसे जेल में पिटवाया गया, काम कराया गया। पीड़िता को महिला थाने पर भिजवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सड़क पर धरना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसकी एक फौजी से शादी हुई थी बाद में उसने केस कर दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उसे भरण पोषण मिल रहा है। युवती ने इंस्टाग्राम पर धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से संपर्क किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन विभागों में होनी हैं बंपर नियुक्तियां, लेखपाल सहित इन पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारी बारिश से गिरे सैकड़ों कच्चे-पक्के मकान, 11 जिले बाढ़ की चपेट में; 17 की मौत


आरोप है कि युवक महिला को लेकर हरियाणा के फरीदाबाद में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगा था। बाद में युवक उसको छोड़कर गांव आ गया तब युवती वहां से सामान लेकर धम्मौर युवक के घर पहुंच गई। युवती का आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे जेल भेजा। जेलर ने उसकी बेल कराई। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे महिला थाने पर ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed