{"_id":"5e47e6708ebc3ee6140f1af4","slug":"a-woman-murdered-in-sahadatganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में महिला की हथौड़ी से कूचकर हत्या, स्कूल से आए बच्चे तो खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में महिला की हथौड़ी से कूचकर हत्या, स्कूल से आए बच्चे तो खून से लथपथ मिली लाश
Sat, 15 Feb 2020 06:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नवीन नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हथौड़ी से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश कमरा बंद कर ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कूल से वापस आए बच्चों ने ताला खोल कर देखा तो कमरे में खून से लथपथ महिला की लाश मिली। मामले की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सआदतगंज थाना क्षेत्र के नवीन नगर में रमाकांत देवी (45) की घर में घुसकर बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधमरी हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई की।