{"_id":"5c45b4a5bdec22737b7b73be","slug":"a-woman-murdered-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: जमीन विवाद को लेकर ससुर व देवर ने महिला को गंडासे से काट डाला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: जमीन विवाद को लेकर ससुर व देवर ने महिला को गंडासे से काट डाला, एक गिरफ्तार
Mon, 21 Jan 2019 05:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:31 PM IST
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के बदरोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर ससुर व देवर ने महिला को गंडासे से काट डाला। मृतका मंजू सिंह पत्नी राजिंदर सिंह (45 वर्ष) सोमवार सुबह द्वार पर बर्तन धो रह थी तभी उसकी हत्या कर दी गई।
पति राजिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह शौच के लिए गया था और जब वापस आकर देखा तो मंजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। राजिंदर का कहना है कि उसने किसी को वार करत नहीं देखा मगर पिता भिखारी सिंह और भाई अमरनाथ सिंह की मौजूदगी दर्शाती है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया।
मौके पर पहुंचे एसओ कैसरगंज संजय सिंह ने ससुर को गिरफ्तार कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। शव पर गंडासे के गहरे निशान हैं और पूरा शरीर खून से लथपथ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।