फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman made ruckus in flight and bite in security man's hand.

Lucknow: विमान में महिला यात्री का हंगामा, सुरक्षा कर्मी के हाथ में काटा, केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 07:36 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

महिला विमान में सवार होते ही दुर्व्यवहार करने लगी और जमकर हंगामा किया। जब उसे नीचे उतार दिया गया तो सुरक्षा कर्मी के हाथ में काट लिया।

विज्ञापन
A woman made ruckus in flight and bite in security man's hand.
- फोटो : iStock

विस्तार

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार शाम लखनऊ से मुंबई जा रही आकाशा एयर की फ्लाइट में महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। कई यात्रियों ने उसके दुर्व्यवहार की शिकायत क्रू मेंबर से की। क्रू मेंबर के समझाने पर महिला उनसे भी भिड़ गई।

विज्ञापन


इस पर सिक्योरिटी स्टाफ ने महिला को विमान से नीचे उतार दिया, लेकिन वह फिर विमान पर चढ़ने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में दांत से काट लिया। आरोपी महिला के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद की वापसी को लेकर संशय बरकरार... मायावती के इस फैसले के बाद साधी चुप्पी; सक्रियता भी हुई कम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केजीएमयू: महंगी जांचों का 10 साल के लिए फिर दे दिया ठेका, कई जांचें निजी अस्पतालों से भी ज्यादा महंगी


सरोजनीनगर क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले जय पांडेय आकाशा एयर में सिक्योरिटी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 04:50 बजे लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या क्यूआर-1525 में आगरा की तनवी सवार हुईं। वे लखनऊ में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं।

विमान में सवार होते ही व अन्य यात्रियों से दुर्व्यवहार करने लगी। क्रू मेंबर अंकिता ने उसे समझाया, लेकिन वह उनसे भी भिड़ गई। इसकी सूचना पर पहुंचे सिक्योरिटी स्टाफ जय पांडेय ने उसे समझाकर विमान से नीचे उतार दिया, लेकिन वह फिर चढ़ने लगी। रोकने पर तनवी ने जय पांडेय के हाथ में काट लिया।

घटना की सूचना पर सीआईएसएफ की महिलाकर्मी उसे वहां से बाहर लेकर आईं। सरोजनीनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि आकाशा एयर के सिक्योरिटी स्टाफ जय पांडेय की तहरीर पर आरोपी तनवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed