{"_id":"673dc955177c43eda00bb5c1","slug":"a-woman-kidnapped-and-raped-in-ekauna-thana-in-shravasti-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: बैंक से पैसा निलवाने के बहाने महिला का अपहरण, एक माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: बैंक से पैसा निलवाने के बहाने महिला का अपहरण, एक माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Wed, 20 Nov 2024 05:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2024 05:04 PM IST
सार
श्रावस्ती में महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का चार भाईयों ने बैंक से पैसा निकलवाने के बहाने अपहरण कर लिया। जिसे गोंडा में किसान के मकान में रख कर एक माह तक चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनया। शनिवार को गोंडा के सिसवरिया चौराहा पर गाड़ी से छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर बुधवार पुलिस कार्यालय पहुंचे दंपत्ति ने एसपी घनश्याम चौरसिया से शिकायत की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि उसका पति दिल्ली में रह कर मजदूरी करता था। पीड़िता के 14 वर्ष का पुत्र व 9 वर्ष की एक पुत्री है। एक माह पूर्व गांव के ही यूसुफ खां ने उसे फोन कर बताया कि उसका बैंक में पैसा आया है। चलो निकलवा दें। इसके बाद यूसुफ ने अपने भाई रिजवान, इब्राहिम व हारुन के साथ चौपहिया वाहन पर बैठा कर उसे गोंडा के उतरौला ले गए। जहां कमरा न मिलने पर चारों उसे गोंडा के ही सालपुर ले गए। जहां किराए पर कमरा लेकर उसे एक माह तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव : भाजपा और सपा ने ताकत झोंकी, जारी है जोड़-तोड़ का खेल, इन सीटों पर कांटे की टक्कर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का आरोप: आयोग ने कहा आईकार्ड नहीं देख सकते पुलिसकर्मी फिर भी बेइमानी कर रही भाजपा
इस दौरान बारी बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़िता से धर्म परिवर्तन कर यूसुफ खां से निकाह करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के न मानने पर उसके साथ सभी दुष्कर्म भी करते थे। 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी जान से मारने की नियत से गोंडा के ही सिसवारा चौराहा पर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए चौपहिया वाहन से फरार हो गए। जहां रात में वह सिसवारी निवासी एक तिवारी के मकान में रुकी। जहां से सुबह वापस घर लौटी।
शिकायत के बाद भी इकौना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़िता ने एसपी से हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला अपने मायके गोंडा से लापता हुई थी। जहां उसकी गुमशुदगी दर्ज है। जो भी कार्रवाई होनी होगी, वहीं से होगी।